मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
12-Jul-2021 12:35 PM
PATNA : बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को काम के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं होने का मामला आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा. सीएम के जनता दरबार में पहुंचे एक शख्स ने कहा कि ढाई साल से उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम कर रही हैं. लेकिन अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीरता से लिया और तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को पूरे राज्य में ऐसे मामलों की जांच कराने का निर्देश दिया है.
सीएम नीतीश ने कहा कि जब ऐसे मामले जनता दरबार में सामने आ रहे हैं. तो संभव है कि कई और जगहों पर भी मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा हो. समाज कल्याण विभाग के सचिव को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि तत्काल पूरे राज्य में ऐसे मामलों की जांच कराई जाए और अगर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. तो इसे सुनिश्चित कराया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई आंगनबाड़ी सेविका के तौर पर काम कर रही है, तो उसे भुगतान होना चाहिए.
आंगनबाड़ी सहायिका से जुड़ा एक ऐसा मामला भी मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आया. जिस मामले में फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर कई लोग सेवा में आ गए और जो सही सर्टिफिकेट के साथ थे, उनकी नियुक्ति नहीं हुई. मुख्यमंत्री ने इस मामले की भी जांच का निर्देश दिया.