बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
07-Feb-2021 09:29 AM
DESK : दिल्ली में दो महीने से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली-हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. मृतक की पहचान हरियाणा के जींद जिला के सिंघवाल गांव के रहने वाले 52 वर्षीय किसान कर्मबीर के रूप में की गई है.
कर्मबीर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा- भारतीय किसान युनियन जिन्दाबाद. प्यारे किसान भाइयों ये मोदी सरकार तारीख पर तारीख देता जा रहा है इसका कोई अंदाजा नहीं कि ये काले कानून कब रद्द होंगे. जब तक ये काले कानून रद्द नहीं होंगे तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे. जानकारी हो कि कर्मबीर बीती रात ही हरियाणा से टिकरी बॉर्डर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे.

कर्मबीर के आत्महत्या करने के बाद आंदोलन कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया है. कर्मबीर की मौत की खबर से उनके गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है. आपको बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दो महीने से अधिक दिनों से जारी है. अब तक इस आंदोलन में कई किसानों की मौत चुकी है.