ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / आम बजट को लेकर राजद ने साधा निशाना, कहा.. डबल इंजन की सरकार...

आम बजट को लेकर राजद ने साधा निशाना, कहा.. डबल इंजन की सरकार में बिहार को मिला धोखा

01-Feb-2022 01:38 PM

PATNA : मोदी सरकार ने आम बजट 2022 पेश कर दिया है केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब से थोड़ी देर पहले संसद में अपना बजट भाषण पूरा किया है. बिहार के लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि बिहार के लिए कुछ अलग से घोषणा होगी. लेकिन निराशा ही मिली. एक ओर जेडीयू ने जहां स्पेशल स्टेटस का मुद्दा उठाया तो वहीं राजद ने भी बजट को लेकर बीजेपी और नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.


आम बजट पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि भारत के धन को बेचने वाला बजट मैं समझ नहीं पा रहा हूं. देश के विकास के लिए यह बजट ही नहीं है, यह धनवानो का बजट है. देश गरीबी की तरफ जा रहा है. वहीं राजद ने जेडीयू पर भी बड़ा तंज किया है. कहा कि भारत सरकार का समर्थन करने वाले लोग आखिर किस से विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं. जो लोग विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने दिए थे वही आज विशेष राज्य का दर्जा मांगे हैं.


राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बिहार की जनता को जेडीयू-बीजेपी की सरकार ने ठग लिया है. डबल इंजन की सरकार होते हुए भी बिहार को कुछ नहीं मिला है. नीतीश कुमार को जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए. देश के प्रधान, बिहार पर दें ध्यान स्लोगन का भी कोई फायदा नहीं हुआ है. न कोई पैकेज मिला न स्पेशल स्टेटस. बीजेपी के लोग इस पर जवाब दें.


राजद नेता ने सीधे कहा कि यह बजट आंखों में धूल झोंकने वाला है. पहले 2 करोड़ नौकरी की बात की गई थी, जो अभी 7 साल में पूरा नहीं कर पाई, अब फिर 60 लाख नौकरी का वादा कर रही है. सरकार हर बार झुनझुना थमा देती है. युवाओं को ठगती है. जबसे मोदी सरकार आई है, 20-30 साल आगे की योजना बनाती है. 




इनकी कोई योजना धरातल पर नहीं आती. नमामि गंगे का क्या हुआ, उसके लिए अलग मंत्रालय तक बना दिया गया. 29 हजार करोड़ रुपये खर्च किये गये क्या फायदा मिला उसका. सारी योजनायें धरी की धरी रह जाती है. यह बजट पूरी तरह गरीब विरोधी और निराशाजनक है.