ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

आकांक्षा दुबे को IPS बनाना चाहते थे पेरेंट्स, आज ही पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ था ये सॉन्ग

आकांक्षा दुबे को IPS बनाना चाहते थे पेरेंट्स, आज ही पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ था ये सॉन्ग

26-Mar-2023 02:33 PM

By First Bihar

DESK : भोजपुरी फिल्मों में बेहद ही कम समयों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में अपनी जान दे दी।  जिसके बाद से पूरी इंडस्ट्री में मातम का माहौल बना हुआ है।  यह अदाकारा भोजपुरी के वर्तमान समय के दो बड़े हीरों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी है।  इनका आज ही सुबह से एक गाना रिलीज हुआ उसके कुछ ही घंटे के बाद यह दुःख वाली खबर निकल कर सामने आई। 


जानकारी के अनुसार, आकांक्षा दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ था। इनके पेरेंट्स इनको एक काबिल आईपीएस ऑफिसर बनाने का सपना रखते थें। इतना ही नहीं यह एक्ट्रेस पढ़ने में भी काफी तेज बताई जाती है। हालांकि, इसके बाद भी इनका इंट्रेस्ट फिल्म देखने और डांस करने में लगता था। जिस लिहाजा 3 साल कि उम्र में आकांक्षा दुबे अपने फैमिली के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए। इनके परिवार में इनके माता-पिता के अलावा इनका एक भाई भी है। इसके बाद जब यह अदाकारा 17 साल कि हुई तो इन्होंने  फिल्मी दुनिया में कदम रख ली।  शुरूआती दिनों में यह एक्ट्रेस जब मॉडलिंग करती थी। 


बताया जाता है कि, इनके शुरूआती दिनों में इनके परिवार वाले नही चाहते थें कि आकांक्षा मॉडलिंग या एक्ट्रेस बनने का काम करें। लेकिन, जब इनको भोजपुरी इंडस्ट्री में सफलता मिली तो उसके बाद इनके पेरेंट्स इनका सपोर्ट करने लगे। आकांक्षा दुबे अपनी माँ से बहुत प्यार करती थी। लेकिन अब जो ये कदम आकांक्षा दुबे ने ली है वो बहुत ही खौफनाक है। उन्होंने खुद कि जान ले ली। जो उनके फैन्स को बहुत ही अचुम्भा में डाल देने वाली खबर है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि एक्ट्रेस ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया। 


मालुम हो कि, आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था। हालांकि इनको काफी समय तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। अब आज यानी कि 26 जनवरी को इनका एक गान रिलीज़ हुआ था पवन सिंह के साथ `आरा कभी हारा नहीं’ और आज ही के दिन उनके मौत कि खबर सामने आई जो बहुत ही दुखदायक है।