ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

आखिरकार पकड़ा गया नक्सली मोहन बिंद, वसूला करता था लेवी

04-May-2022 04:52 PM

By RANJAN

SASARAM: नक्सली मोहन बिंद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चेनारी थाना क्षेत्र के मगजपुरा से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली मोहन बिंद लेवी वसूलने के मामले में वांछित था। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। 


रोहतास एसपी आशीष भारती ने प्रेस को बताया कि मोहन बिंद की तलाश पिछले कई सालों से थी। उसके खिलाफ तिलौथू और चेनारी थाने में कई मामले दर्ज है। ईट भट्टा, कंस्ट्रक्शन कंपनी और ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए मोहन बिंद प्रसिद्ध है। SSB और BMP की मदद से इस नक्सली को गिरफ्तार किया गया। 


अब इसकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नक्सली मोहन बिंद के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। बता दें की कैमूर पहाड़ी के तलहटी के इलाके में लेवी वसूलने के लिए भाकपा माओवादी संगठन ने मोहन बिंद को नियुक्त किया था। गंगा-सोन-विंध्याचल कमेटी में यह लेवी वसूली के लिए मुख्य सूत्र था।