Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
07-Jan-2023 07:17 AM
PATNA : बिहार में जाति आधारित गणना आज से शुरू होने जा रही है ।यह गणना दो चरणों में होने जा रही है।राज्य में नीतीश कुमार की सरकार पहले चरण में मकान की गिनती करेगी और उसमें नंबरिंग। इसके बाद अगले चरण में जाति, पेशा और अन्य तरह की जानकारी इकट्ठा की जाएगी।
बता दें कि, नीतीश सरकार पर करवाए जा रहे इस जाति आधारित गणना के उद्देश्य की बात करें तो सीएम नीतीश साफ कर चुके हैं कि, इससे यह मालूम होगा कि बिहार में कितनी जातियां निवास कर रही है और उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थति क्या है।
वहीं, इस गणना में आने वाले खर्च की बात करें तो सबसे पहले बिहार सरकार ने इसमें 500 करोड़ रूपए खर्च होने का अनुमान लगाया है।इसका बजट भी जारी किया जा चुका है। हालांकि, ज़रूरत के हिसाब से खर्च बढ़ या घट भी सकती है।
इसके अलावा इस जाति आधारित गणना करने को लेकर बिहार में 2 लाख शिक्षकों को इस काम में लगाया गया है। वे अपने - अपने इलाकों में जाकर वहां रह रहे लोगों की जानकारी इकठ्ठा करेंगे और इसको लेकर इनको ट्रेनिंग भी करवाई गई है। वहीं, राजधानी पटना की बात करें तो पहले चरण में विआईपी इलाकों में यह गणना की जाएगी। इसमें विधायक,सांसद और अन्य लोगों की जानकारी को इकठ्ठा किया जाएगा।
गौरतलब हो कि, बिहार में जाति आधारित गणना का पहला चरण 7 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद अप्रैल के महीने में इस गणना का दूसरा चरण शुरू होगा। दुसरे चरण के गणना में राज्य के निवासियों से 26 तरह की जानकारी ली जाएगी। इस गणना को पूरा करने का लक्ष्य मई 2023 रखा गया है।