ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

BIHAR NEWS : आज से शुरू होगा एशिया प्रसिद्ध सोनपुर मेला, बॉलीवुड सिंगर करेंगे परफॉर्म

13-Nov-2024 09:25 AM

By First Bihar

VAISHALI : एक महीने तक चलने वाले विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला का बुधवार से शुभारंभ होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा करेंगे। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने बताया कि सोनपुर मेले को भव्य बनाने के लिए विभाग ने सारी तैयारियां कर ली है। मेले में आने वाले लोगों के लिए सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज बनाया गया है। 


जानकारी के अनुसार, सोनपुर मेले में पहले दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक-गायिका एश्वर्य निगम और दिपाली सहाय की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगी। जबकि 16 नवंबर को लोकगायिका मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम होगा। पूरी मेला अवधि में पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह करेंगे। वहीं कार्यक्रम में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल सहित सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे। 


बताया जा रहा है कि इस दफे राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त छह स्वीस कॉटेज बनवाया गया है। इसके साथ ही पटना से सोनपुर जाने के लिए विशेष टूर पैकेज की भी व्यवस्था की गयी है।  स्वीस कॉटेज के लिए भारतीय पर्यटकों को रोज प्रति कॉटेज तीन हजार और विदेशी पर्यटकों का पांच हजार रुपये देने होंगे। 


बता दें कि, प्रतिवर्ष कार्तिक मास के पूर्णिमा स्नान के साथ यह मेला शुरू हो जाता है जो पूरे एक माह तक चलता है। इस मेले के ऐतिहासिक महत्व के बारे में कहा जाता है कि इसमें कभी अफगानिस्तान, ईरान, इराक जैसे देशों के लोग पशुओं की खरीददारी करने आया करते थे। यह भी कहा जाता है कि चंद्रगुप्त मौर्य ने भी इसी मेले से बैल, घोड़े, हाथी और हथियारों की खरीददारी की थी। मेला में पक्षी मेला भी लगता है।