Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
03-Jun-2020 07:57 AM
PATNA : लॉकडाउन होने के बाद से कार्यालयों में बंद आम आदमी के कामकाज आज से शुरू होंगे. इसे लेकर डीएम कुमार रवि ने निर्देश जारी कर दिया है. डीएम के आदेश मिलने के साथ ही अब कार्यालय खुलेंगे और इसमें कामकाज किए जाएंगे.
अब प्रखंड और अंचल कार्यालयों में जाति प्रमाणपत्र, आवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे. इसे लेकर डीएम ने आदेश दिया है कि आरटीपीएस काउंटर को सैनेटाइज करने के बाद ही खोला जाए. जो कर्माचारी अबतक कार्यालय नहीं आते उन्हें तत्काल बुलाने को कहा गया है.
डीएम ने बताया कि भूमि निबंधन का कामकाज अभी ऑनलाइन हो रहा है. कार्यालय में भीड़ जमा न हो इसके लिए रजिस्ट्री के पहले ऑनलाइन बुकिंग कराना होगा, इसके बाद समय दिया जाएगा और उसके हिसाब से रजिस्ट्री की जाएगी.
कार्यालयों के कर्मचारियों और आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही सभी को मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा.