बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
02-Jun-2020 06:56 AM
PATNA : कोरोना काल में बंदी के बाद आज पहली बार जिला और अनुमंडल स्तर पर न्यायालयों में रौनक लौटेगी। पटना हाईकोर्ट प्रशासन के निर्देश पर सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आज से कामकाज शुरू हो जाएगा। कोर्ट में फिजिकल के साथ-साथ वर्चुअल कामकाज को जारी रखने का फैसला किया गया है।
कोर्ट में फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा। वकीलों के साथ-साथ मुकदमा लड़ने वाले लोगों को भी एहतियात बरतने को कहा गया है। सोमवार को हाईकोर्ट के महानिबंधक नवनीत पांडे ने सभी जिला जज को कोर्ट में कामकाज शुरू करने से संबंधित निर्देश भेज दिया। इस निर्देश के मुताबिक हर न्यायालय में तीन कोर्ट के अलावा दो वर्चुअल कोर्ट भी काम करते रहेंगे।
हाईकोर्ट ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक की जिला जज या एडीजे, सब जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के एक-एक फिजिकल कोर्ट में कामकाज शुरू होगा। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जिला न्यायालयों का 50 फ़ीसदी कामकाज फिजिकल जबकि 50 फ़ीसदी वर्चुअल कोर्ट के तौर पर होगा। गर्मी के मौसम में अधिकतम ढाई घंटे फिजिकल को चलेगा और उसके अलावे 1 घंटे वर्चुअल कोर्ट का भी समय रखा गया है।