Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम
21-Jun-2022 07:24 AM
PATNA: गर्मी की छुट्टियां अब खत्म हो गई है। इसी के साथ राजधानी पटना में स्कूल खोलने की तैयारी की जाने लगी है। शहर के ज्यादातर स्कूल आज यानि मंगलवार से खुल जाएंगे। हालांकि अभी स्कूल सुबह के शिफ्ट में ही चलाया जाएगा। राज्य में लोगों को गर्मी से अब भी कुछ खास राहत नहीं मिली है। इसलिए स्कूलों ने 30 जून तक सुबह 6.30 बजे से 11 बजे तक स्कूल खोलने का फैसला किया है। जबकि कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई है।
आपको बता दें कि बिहार के सभी डीएवी में मंगलवार को भी ऑनलाइन क्लास चलाई जाएगी। डीएवी बीएसईबी के प्राचार्य एमके दास ने बताया कि योगा दिवस कार्यक्रम में केवल शिक्षक शामिल होंगे। सभी स्टूडेंट्स स्कूल के यूट्यूब चैनल से जुड़ कर योगा करेंगे। वहीं, क्राइस्ट चर्च स्कूल अब 23 जून तक बंद रहेगा।
पटना के सभी मिशनरी स्कूल मंगलवार से खोल दिए जाएंगे। सेंट माइकल हाई स्कूल 30 जून तक सुबह 6.30 से खुलेंगे। जबकि, नॉट्रेडम एकेडमी, कार्मेल हाई स्कूल, वाल्डविन एकेडमी, डान बास्को एकेडमी सभी मंगलवार से 6.30 से खुलेंगे। वहीं सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सुबह 6.45 बजे खुलेगा। जबकि मेरी वार्ड किंडर गार्टेन सुबह 6.50 बजे से खुलेगा।