ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / news / JEE मेन की परीक्षा आज से शुरू, सेंटर पर जाने से पहले ये...

JEE मेन की परीक्षा आज से शुरू, सेंटर पर जाने से पहले ये बातें जान लें छात्र

23-Jun-2022 07:03 AM

PATNA : जेईई मेन की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए खास दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन के पहले चरण की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। पहले दिन पेपर वन व पेपर टू का आयोजन होगा। बीआर्क के लिए पेपर टू ए और बी प्लानिंग के लिए पेपर टू बी के रूप में अलग-अलग परीक्षा होगी। जेईई मेन बीआर्क और बी प्लानिंग पेपर दो स्लॉट में होगी। सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक परीक्षा होगी। सीबीटी मोड में परीक्षा लगातार 29 जून तक आयोजित की जायेगी। पटना सहित 35 शहरों में परीक्षा के लिए केंद्र बनाये गये हैं। बिहार से करीब 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 


कोरोना गाइडलाइन के तहत परीक्षार्थी मास्क और ग्लब्स पहनकर आएंगे। छात्रों को सेंटर पर एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। फर्स्ट शिफ्ट में परीक्षार्थियों की इंट्री 8:30 बजे तक ही होगी। जबकि सेकेंड शिफ्ट में 2:30 बजे तक इंट्री होगी। एनटीए ने बुधवार को जारी गाइडलाइंस में बताया है कि सेंटर पर छात्रों को मास्क दिया जायेगा। पर्सनल मास्क को बाहर छोड़ना पड़ेगा। 


परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर आना है। वेरिफिकेशन के बिना किसी भी छात्र को एंट्री नहीं मिलेगी। अगर कंप्यूटर काम नहीं कर रहा है या मीडियम में कोई परेशानी आ रही है तो इसकी सूचना केंद्र पर तैनात कर्मी को दें। हॉल के अंदर इंस्ट्रूमेंट, जियोमेट्री, पेंसिल बॉक्स, हैंड पर्स या किसी प्रकार का कागज, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पानी का बोतल नहीं लाना है, लेकिन डायबेटिक्स छात्रों को फल या शुगर टैबलेट्स ले जाने की अनुमति मिलेगी। कोरोना पॉजिटिव या फीवर रहने पर परीक्षार्थियों को अलग बैठाया जाएगा।