Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
10-Sep-2021 07:23 AM
DESK : आज गणेश चतुर्थी है। आज से गणेश उत्सव की भी शुरुआत हो रही है। कोरोना जैसी महामारी के बीच सतर्कता के साथ आज से महाराष्ट्र में गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। मुंबई के पंडालों में दर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और जुलूस निकालने पर भी पाबंदी है। महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा रखी है। साथ ही साथ समारोह के दौरान जुलूस में शामिल होने वालों की संख्या को भी सीमित कर दिया है।
गणेश उत्सव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पूरे मुंबई में धारा 144 लागू कर दी है। आपको बता दें कि भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणपति का जन्मोत्सव मनाया जाता है। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणेश उत्सव बड़े उल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। भारत सरकार ने कहा है कि महामारी को देखते हुए गणेश उत्सव के दौरान लोग पंडाल में नहीं जाएंगे हालांकि पंडाल से ऑनलाइन दर्शन की अनुमति होगी।
गणेश उत्सव को देखते हुए बीएमसी ने अपनी तरफ से गाइडलाइन जारी किया है। बीएमसी ने सार्वजनिक के पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। विसर्जन के वक्त केवल 10 लोगों की मौजूदगी की बात कही गई है। घर में मूर्ति लाने और विसर्जन के लिए ले जाते समय अधिकतम 5 लोग ही मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लेने वाले ही उत्सव के दौरान जुलूस या अन्य तरह के आयोजनों में शामिल हो पाएंगे।