गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Dec-2023 07:53 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनेंगे। सीएम जनता दरबार के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आज के जनता दरबार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आने की संभावना कम है। तेजस्वी यादव पिछली बार भी जनता दरबार में नहीं पहुंचे थे। इसके आलावा संबंधित विभाग के मंत्री और सभी आलाधिकारी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। जहां मुख्यमंत्री लोगों की शिकायत सुनने के बाद ऑन स्पॉट अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देश देंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, आज जनता दरबार में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना एवं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगे।
वहीं, जनता दरबार के बाद सीएम नीतीश कुमार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री संजय झा और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली में 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है। यह बैठक महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सीट शेयरिंग सहित बीजेपी के खिलाफ 2024 के लिए रणनीति तैयार होगी।
उधर, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आज दिल्ली जा रहे हैं। लेकिन इस बार ना तो विशेष विमान से जा रहे हैं और न ही सभी लोग एक साथ जा रहे हैं। लालू और तेजस्वी सुबह 10:40 बजे दिल्ली निकल जाएंगे। इंडिया गठबंधन की बैठक पहले 17 दिसंबर को होने की चर्चा थी, लेकिन अब बैठक 19 दिसंबर को होने जा रही है. पांच राज्यों में चुनाव के बाद यह बैठक होने जा रही है।