Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर नकेल कसने को EOU की नई इंटेलिजेंस यूनिट, इन चीजों पर हुआ एक्शन Patna Zoo Internship : पटना जू की अनोखी पहल, किताबों से निकलकर वन्यजीवों के बीच सीखने का मौका; पटना जू में पहली बार इंटर्नशिप; इस तरह भरें फॉर्म Bihar ration card : बिहार के राशन कार्डधारियों पर बड़ा एक्शन, 57 लाख से ज्यादा नाम कटने की तैयारी; खाद्य विभाग के एक्शन से हड़कंप Bihar Politics : मन ही मन फूट रहे लड्डू, एनडीए में विवाद उत्पन्न होने से बचने के लिए अब कुशवाहा दे रहे सफाई; जानिए क्या है हकीकत Bihar weather : पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, गया रहा सबसे ठंडा जिला मां बनी कसाई: 6 साल की बेटी को दी हिंदी बोलने की सजा, मराठी में बात नहीं करने पर घोंट डाला गला मुजफ्फरपुर में विधवा के साथ मारपीट, गहने और पैसे भी छीना, शिकायत करने पर थानेदार ने लगाई फटकार, कहा..'जहां जाना है जाओ Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल
16-Jan-2023 09:34 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार लगाने वाले हैं। नए साल में यह इनका दूसरा जनता दरबार होगा। इसके पहले के सोमवार में वो समाधान यात्रा पर निकले हुए थे, इसलिए इनका जनता दरबार नहीं लगा था। लेकिन, अब समाधान यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव के बाद आज उनका दरबार लगाया जा रहा है। इसमें सीएम राज्य के तमाम जिलों से आये हुए लोगों की शिकायतों को सुनेंगे और उसका निवारण करेंगे। इसको लेकर कैबिनेट विभाग की ओर से पहले ही संबंधित सभी विभागों को पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तमाम इंतजाम किए गए हैं।
बता दें कि, मुख्यमंत्री आज के जनता दरबार में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना एवं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। इसको लेकर जनता दरबार में संबंधित सभी विभागों के मंत्री और मुख्य सचिव डीजीपी सहित सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मालूम हो कि, सीएम के इस जनता दरबारमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। कोविड जांच के बाद ही लोगों को जनता दरबार में एंट्री मिलती है। आज के दिन भीसीमित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री लोगों की शिकायत सुनने के बाद ऑन स्पोर्ट अधिकारियों को निर्देश देते हैं। जनता दरबार मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में आयोजित होगा।
गौरतलब हो कि, सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत 17 जनवरी को जहानाबाद और अरवल जाएंगे। इससे पहले यह दौरा सहरसा में होना था। लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया। जिसके बाद अब आज सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में मुजूद रहेंगे। इसके बाद कल वो जहानाबाद और अरवल जाएंगे। यहां से आने के बाद वापस से 19 जनवरी को भोजपुर और 20 जनवरी को नालंदा में समाधान यात्रा करेंगे। 21 जनवरी को गया में सीएम की समाधान यात्रा होगी।