ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश की समाधान यात्रा : आज जहानाबाद और अरवल पहुंच रहे मुख्यमंत्री

नीतीश की समाधान यात्रा : आज जहानाबाद और अरवल पहुंच रहे मुख्यमंत्री

17-Jan-2023 08:25 AM

PATNA : एक छोटे से ब्रेक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा फिर से शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जहानाबाद और अरवल जिले में समाधान यात्रा पर होंगे। इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने हर स्तर पर अपनी ओर से तैयारी की है। 


जहानाबाद के डीएम रिची पांडे के मुताबिक समाधान यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम के मुताबिक जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पॉइंट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन हर स्तर पर सतर्कता बरत रहा है। जहानाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले पकरी महादलित टोला जाएंगे। वहां आम लोगों से संवाद करने के बाद वह अलग अलग योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मांदिल में नौका विहार और पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे। मत्स्य समूह के सदस्यों के साथ भी उनका संवाद होगा और साथ ही साथ जीविका दीदियों की तरफ से लगाए गए प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। 


उधर अलवर जिले में भी मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। अरवल जिले में भी प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री समूहों के साथ संवाद करने वाले हैं और अलग-अलग योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के यात्रा को लेकर अरवल जिले में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।