LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
15-Nov-2022 10:13 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं। यह बैठक सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित की जाएगी। बात दें कि, इससे पहले काफी लंबी छुट्टी के बाद पिछले सप्ताह कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस कैबिनेट बैठक में कुल 40 एजेंडे पर मुहर लगी थी। जिसमें सबसे अधिक चर्चा वर्तमान और पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों के वेतन और अन्य सुविधाओं के बढ़ाने को लेकर किये गए निर्णय का हुआ था। इस बैठक में युवाओं के लिए नव रोजगार की भी घोषणा की गई थी। इसके आलावा विधानमंडल का शीतकालीन सत्र बुलाने पर भी सरकार ने स्वीकृति दी गई थी।
इसके बाद आज नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11. 30 बजे आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में कई एजेंडे पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही इसमें नई रोजगार को लेकर भी घोषणा की जा सकती है। कैबिनेट की बैठक की तैयारी को लेकर पहले ही संबंधित सभी विभाग को सूचना दी गई है। इससे पहले भी बिहार के उपमुख्यमंत्री कह चुके हैं कि, हमारी सरकार रोजगार देने में विश्वाश रखती है । इसलिए हमलोग युवाओं को रोजागर देंगे।
गौरतलब हो कि, पिछली कैबिनेट की बैठक में नौकरियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। इसके तहत राज्य में रोजगार के लिए 20 लाख विभिन्न पदों पर बहाली निकाले जाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कई विभागों में पदों के सृजन को लेकर फैसला लिया गया है। इसके तहत छह हजार 300 अमीन के पद सृजन के साथ कई और पद सृजित किए जाएंगे। यह बिहार के युवाओं के लिए एक तोहफा है। इसके तहत हर स्तर के छात्रों को मौका मिलेगा।