पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
27-Oct-2019 10:28 AM
HARYANA : मनोहर लाल खट्टर आज दीपावली के मौके पर दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें.
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के सीएम पद पर दूसरी बार शपथ लेने वाले गैर जाट समुदाय के पहले नेता हैं. मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई, 1954 को रोहतक के निदाना में हुआ है. उनका परिवार भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय रोहतक आकर बस गया था.
खट्टर शुरु से ही पढ़ाई में अव्वल आते थे और वे डॉक्टर बनना चाहते थे. मगर आर्थिक तंगी के कारण खट्टर के पिता और दादा को मजदूरी तक करनी पड़ी है. जैसे-तैसे करके पैसे इकट्ठे किए गए और जमीन खरीदकर खेती-बाड़ी शुरू की. शुरू में खट्टर का परिवार खेत पर सब्जी उगाने का काम करता था और खट्टर खुद साइकिल पर सब्जियां बेचने का काम किया करते थे पर वे पढ़ाई जारी रखे.
मनोहर लाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी कॉलेज से की. पिता उन्हें आगे नहीं पढ़ने देना चाहते थे पर उन्हें डॉक्टर बनने का जुनून था. वे घर वालों से पैसा लेकर दिल्ली चले आए और मेडिकल की तैयारी करने लगे. उन्होंने तीन बार प्री-मेडिकल का टेस्ट दिया, लेकिन क्लीयर नहीं कर सके.