‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
25-Sep-2020 08:41 AM
DELHI: चुनाव आयोग ने आज साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इस दौरान बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज एलान किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में भारत निर्वाचन आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरण ने कहा कि आज की पीसी बिहार चुनाव पर होने वाली है. इससे साफ हो गया है कि आज तारीखों का एलान होना पक्का है.
सूत्रों का कहना है कि बिहार में तीन चरण में चुनाव हो सकता है. पिछली बार पांच चरणों में चुनाव हुए थे. बिहार विधानसभा चुनाव, देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे अलग, अनूठे और चुनौतीपूर्ण होंगे. कोरोना संकट के कारण पहले तो विधानसभा चुनाव कराने का विरोध सभी विपक्षी पार्टियों ने किया, लेकिन चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार में चुनाव समय पर ही होगा. कोरोना संकट में चुनाव कराने को लेकर शुरू से ही सरकार तैयार है.
कोरोना संकट के बीच चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग की टीम तैयारी को लेकर कई बार बिहार का दौरा कर चुकी है. ऐसे में आज उम्मीद है कि चुनाव आयोग तारीखों का एलान कर सकता है. इसको लेकर विज्ञान भवन में पीसी बुलाई गई है. कोरोना संकट के बीच चुनाव रोकने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिका दायर की गई थी, लेकिन दोनों कोर्ट ने इन याचिका को रद्द कर दिया था.