खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Dec-2019 07:55 AM
PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं. पार्टी के विस्तार के साथ-साथ संगठन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. संगठन चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक आज पार्टी कार्यालय में होने वाली है. मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भाजपा के प्रभारी और सांसद भूपेंद्र यादव पटना पहुंच चुके हैं. देर शाम उन्होंने प्रदेश कार्यालय में जिला स्तर के कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
प्रदेश कार्यालय में होने वाली इस बैठक में पूरे राज्य में बनने वाले पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण की प्रगति पर भी बातचीत की जाएगी. इससे पहले बीजेपी के बिहार प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जायसवाल के साथ भी काफी देर तक बातचीत की. माना जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में चुनाव पदाधिकारियों से अंतिम स्तर की बातचीत हो सकती है. यानि कि फाइनल लिस्ट तैयार की जा सकती है. अब तक जिन जिलों और मंडल में अध्यक्ष का चयन हो चुका है. उस लिस्ट पर मुहर लगेगी.
आगामी 22 दिसंबर को बीजेपी प्रदेश काउंसिल की एक अहम बैठक होने वाली है. जिसमें डाॅ संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की औपचारिक रूप से घोषणा की जाएगी. इस कार्यक्रम से पहले पार्टी सभी 1095 मंडलों और 45 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों का चयन कर लेने की तैयारी में जुटी हुई है. जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के चयन के बाद प्रदेश स्तर और जिला स्तर की नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया जाएगा.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...