ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / BIHAR VIDHANSABHA : आज भी हंगामेदार हो सकती है विधानसभा की कार्यवाही, खेल...

BIHAR VIDHANSABHA : आज भी हंगामेदार हो सकती है विधानसभा की कार्यवाही, खेल विवि संशोधन विधेयक पेश करेगी सरकार

27-Nov-2024 08:04 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, आज प्रश्न काल में सदस्यों की ओर से कई विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि दूसरे हाफ में सरकार की ओर से खेल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2024 और बिहार सरकारी परिसर आवंटन किराया वसूली और बेदखली संशोधन विधेयक 2024 भी पेश होगा। 


दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी। प्रश्न काल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न ले जाएंगे। उसके बाद शून्य काल होगा और फिर ध्यानाकर्षण में भी सरकार सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर देगी। 


इसके बाद दूसरे हाफ में सरकार की ओर से दो विधेयक पेश किए जाएंगे। बिहार सरकारी परिसर के आवंटन, किराया, वसूली और बेदखली से संबंधित संशोधन विधेयक 2024 पेश होगा। भवन निर्माण विभाग की ओर से इसे पेश किया जाएगा। अभी हाल में पशुपति पारस का सरकारी आवास लेने पर काफी विवाद हुआ था। पहले भी सरकारी आवास को लेकर विवाद हो चुका है और उसी को ध्यान में रखकर सरकार के तरफ से संभवत यह विधेयक लाया जा रहा है। 


इधर, पांच दिनों के छोटे से सत्र में मंगलवार को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने संविधान दिवस के अवसर पर 65% आरक्षण को लेकर हंगामा किया था। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रश्न काल चलने दिया और सरकार से सहयोग करने की बात भी कहीं लेकिन विपक्षी सदस्यों की तरफ से स्मार्ट मीटर और 65% आरक्षण को लेकर विधानसभा पोर्टिको में जमकर नारेबाजी भी की गई और सदन का वाक आउट भी किया गया। तेजस्वी यादव और दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ नोकझोंक भी हुई। आज भी स्मार्ट मीटर और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष सरकार की मुश्किल बढ़ा सकता है।