ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

आज अररिया में CM नीतीश करेंगे 'समाधान' यात्रा, नए भवनों का करेंगे उद्घाटन

03-Feb-2023 08:04 AM

By First Bihar

ARARIYA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के 17वें दिन यानी आज अररिया पहुंच रहे हैं। यहां सीएम बिहार सरकार के तरफ से चल रहे सरकारी योजनाओं ओर विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही साथ कई नई चीजों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम अपनी इस यात्रा में राज्य के उन  जिलों में जा रहे हैं जहां अब से पहले की यात्रा में वह नहीं गए थे। नीतीश कुमार की यह 14वीं यात्रा है। इस यात्रा में सीएम सिर्फ अधिकारियों और जीविका दीदियों के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं। सीएम किसी भी जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम अररिया में अपनी यात्रा करने वाले हैं। यहां वह जीविका दीदियों के साथ संवाद कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे साथ में साथ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशानिर्देश भी देंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले महीने के 4 तारीख से ही समाधान यात्रा को निकले हुए हैं। सीएम की यात्रा पहले 29 जनवरी तक ही तय थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर फरवरी के 4 तारीख तय किया गया और बाद फिर एक बदलाव में अब यह तारीख 15 फरवरी हो गई है। इसके तहत सीएम कल 3 फरवरी को अररिया, 4 फरवरी को किशनगंज, 5 फरवरी को कटिहार, 6 फरवरी को बांका, 7 फरवरी को मुंगेर लखीसराय और शेखपुरा में होंगे। इसके बाद 10 फरवरी को पूर्णिय़ा और मधेपुरा में कार्यक्रम होगा। 11 फरवरी को रोहतास और औरंगाबाद ,12 फरवरी को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा।13 तारीख को भागलपुर और जमुई, 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर, यात्रा के अंतिम दिन 15 फरवरी को सीएम नीतीश बेगूसराय और पटना में होंगे।