गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Nov-2023 10:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त गुरुवार को दी जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में चार-चार लाख रुपये भेजे जाएंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023-24 के तहत जिन लाभुकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है उन्हें आज पहली किस्त की राशि दी जाएगी।
दरअसल, उद्योग विभाग ने राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय उम्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिन लाभुकों का फेज 1 का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और जिन्होंने चालू खाता पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, उन्हें प्रथम किस्त दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आज सुबह में शुरू हुआ है । इसमें 2023-24 के सभी प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को कार्यक्रम में भाग लेना है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2023-24 के सभी घटकों में लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार शेष लाभार्थियों का चयन चार दिसंबर को कंप्यूटर लॉटरी से किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से कुल 10 लाख रुपये की मदद की जाती है। पहली किस्त में 4 लाख, दूसरी में 4 लाख और तीसरी में 2 लाख रुपये आते हैं। पिछले वर्ष यानी 2022-23 योजना की तीसरी किस्त के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है। जिन लाभुकों को दूसरी किस्त 31 अक्टूबर तक मिल चुकी है, वे 30 नवंबर तक तीसरी किस्त के लिए आवेदन करें। उन्होंने बताया कि दूसरी किस्त के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इसके बाद आवेदनों हेतु पोर्टल बंद हो जाएगा।