NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
07-Mar-2022 07:50 AM
PATNA : बजट सत्र के छठे दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे शुरू होगी. विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल और उसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी. सदन में आज कई महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब आना है. विधानपरिषद में आज गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयक एवं संकल्प संबंधी समिति के 200वां प्रतिवेदन की प्रति सदन की मेज पर रखा जाना एवं सदन की स्वीकृति प्राप्त किया जाना है.
इसके अलावा ध्यानाकर्षण सूचनाओं में कोसी सीमांचल और पूर्वी बिहार में सड़कों के निर्माण कार्य में हो रहे विलम्ब के संबंध में सरकार से जवाब मांगा जायेगा. इसके अलावा पटना जिला के बेउर मीजा और साईंचक मौजा के बीच अवस्थित आम रास्ता को दबंगों से मुक्त कराकर पक्कीकरण किए जाने के संबंध में भी सरकार से जवाब तलब होगा.
राज्य में दुग्ध उत्पादकों को गव्य विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित करने हेतु एक निजी संस्था को लाभान्वित किए जाने के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जायेगा. इसके अलावा पटना के आशियाना दीघा मार्ग को जननायक कर्पूरी ठाकुर पथ घोषित किए जाने से संबंधित ध्यानाकर्षण पर सरकार का वक्तव्या आएगा.