Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
30-Apr-2023 07:12 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव शनिवार की आधी रात को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पहुंचे। सीतामढ़ी से पटना लौटने के दौरान वह अचानक एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस दौरान अस्पताल से कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। जिसको लेकर तेजस्वी यादव एक्शन में दिखे और सख्त लहजे में कहा - निरीक्षण के दौरान अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए अब उनके ऊपर कार्रवाई होगी।
दरअसल, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीतामढ़ी में आयोजित माता सीता के प्राकट्य दिवस जानकी नवमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव उद्घाटन कर पटना वापस लौट रहे थे तभी अचानक मुज़फ़्फ़रपुर के एसकेएमसीएच में पहुंच गए। तेजस्वी यादव रात करीब 12 बजे एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे और आधे घंटे तक इमरजेंसी से लेकर बच्चा, बर्न वार्ड और आईसीयू का निरीक्षण किया।
इन्होंने ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ करते हुए कई मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के साथ भोजन व दवा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें समय से डॉक्टर के नहीं पहुंचने की कई शिकायत मिली। निरीक्षण के दौरान भी इमरजेंसी सहित कई जगह डॉक्टर गायब मिले।इस पर उन्होंने अधीक्षक डॉ दीपक सिंह को पूरी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देने का आदेश दिया।
वहीं, डिप्टी सीएम ने बताया कि अस्पताल में काफी कमियां मिली है। साफ-सफाई से लेकर बेड तक की समस्या दिखी है।अधीक्षक को सुधारने का आदेश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए।उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी। अधीक्षक पर उन्होंने कहा कि ये अभी नये आये हैं। इन्हें भी जानने-समझने का मौका मिलेगा। इसके बाद व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरन डिप्टी सीएम के सरकार के कई मंत्री और मीनापुर विधायक व बोचहां विधायक भी मौजूद थे।