ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
31-Dec-2023 11:14 PM
By RANJAN
SASARAM: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस कप्तान और थानेदार को क्राइम कंट्रोल करने का फॉर्मुला देते हुए कहा था कि क्रिमिनल्स को दौड़ाओं तभी क्राइम कम होगा। अगर वो बैठा रहेगा तो खुराफात करेगा। यदि अपराधियों को नहीं दौड़ा पाये तो वो आपको दौड़ाएगा। डीजीपी ने पुलिस वालों को एक्टिव रहने की बात कही थी। आज उनकी बात सच साबित हो रही है।
आए दिन अपराधी पुलिस को निशाना बना रहे हैं। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन पुलिस पर हमले की खबर नहीं आती हो। बीते दिनों विक्रम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस को खूब दौड़ाया था। ताजा मामला सासाराम का है जहां अपराधियों ने अगरेड थाना क्षेत्र के मोकर में उत्पाद विभाग के डॉग स्क्वायड टीम के जवान शुभम पर जानलेवा हमला किया है। उसे बदमाशों ने इस कदर पीटा की वो बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल शुभम को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।
बताया जाता है कि पटना के नौबतपुर के रहने वाले शुभम जब मोकर स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय जा रहे थे। तभी इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का आरोप इलाके के शराब कारोबारी पर लगाया गया है। घायल कर्मी शुभम ने बताया कि जब वो ऑफिस जा रहे थे तभी इसी दौरान शराब तस्करों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी।
घायल शुभम ने बताया कि पुलिस टीम जब छापेमारी के लिए जाती है तब डॉग स्क्वायर्ड की टीम भी साथ जाती है। खोजी कुत्तों को लेकर शुभम भी छापेमारी के लिए जाता था। शराब और धंधेबाजों की तलाश की जाती थी। इसी बात का खुन्नस शराब तस्करों को था। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से गुस्साएं शराब तस्करों ने डॉग स्क्वायर्ड की टीम के जवान शुभम पर जानलेवा हमला किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।