ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी, पीड़िता पहुंची थाने

पटना में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी, पीड़िता पहुंची थाने

30-Jul-2019 07:27 PM

By 7

PATNA : राजधानी में एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर जबरन छेड़खानी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है. पूरी घटना पटना के कदमकुआं थाना इलाके की है. जहां लोहानीपुर मुहल्ले में एक महिला के साथ जबरन उसके घर में घुसकर छेड़खानी की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक नशे में धुत दो युवकों ने छेड़खानी की है. बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक युवक ऑटो चलाता है. महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति के साथ मारपीट भी की गई है. बदमाशों ने उसके कपड़े फाड़ डाले. उसने बताया कि केबल का बहाना बनाकर बदमाश घर के अंदर घुस गए थे. घटना के बाद महिला द्वारा कदमकुआं थाना इलाके में मामला दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि उनमे से एक आरोपी पहले भी जेल जा चूका है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट