ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना में चोर की हुई जमकर पिटाई, मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में लोगों...

पटना में चोर की हुई जमकर पिटाई, मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में लोगों ने पीटा

31-Jul-2019 09:01 PM

By 7

PATNA : बिहार में भीड़ का भयावह चेहरा दिन पर दिन बढ़ते हुए ही दिखाई दे रहा है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां भीड़ ने एक युवक पर मोटरसाइकल चोरी का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. भीड़ ने उसे पीट पीटकर जख्मी कर दिया. उसे पुलिस के हवाले किया गया है. पूरी घटना जिले के शास्त्री नगर थाना इलाके की है. जहां राजाबाजार में चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर धुनाई कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवक मोटरसाइकिल चुरा रहा था. तभी वह रंगे हाथ भीड़ के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को भीड़ के चंगुल से बचाया. पुलिस ने बताया कि चोर के पास से मास्टर चाभी बरामद किया गया है. आरोपी चोर महुआ बाग का रहने वाला बताया जा रहा है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट