ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

सदन की सुरक्षा को विधान परिषद की कर्मी ने बनाया मख़ौल, अपने ड्राइवर को प्रेस कार्ड पर करवाती थी एंट्री

24-Jul-2019 07:58 PM

By 9

PATNA : विधान परिषद की सुरक्षा का सदन में काम करने वाली एक कर्मी ने ही मखौल बना दिया मामला विधान परिषद की एक कर्मी के द्वारा अपने ड्राइवर को प्रेस कार्ड जारी करवाने का है। इस महिला कर्मचारी मैं अपने ड्राइवर को परिषद से केवल इसलिए प्रेस कार्ड जारी करवा दिया ताकि वह विधान मंडल परिसर में सत्र के दौरान उसे पहुंचा और ले जा सके। यह मामला सामने भी नहीं आता अगर बुधवार की दोपहर फर्जी प्रेस कार्ड के जरिए विधानमंडल में एंट्री ले रहा परिषद कर्मी का ड्राइवर पकड़ा नहीं जाता। विधानमंडल में प्रवेश करते वक्त आज सुरक्षाकर्मियों को जब ड्राइवर पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसे सचिवालय थाने के सुपुर्द कर दिया। सचिवालय थाने ने जिस युवक को हिरासत में लिया है उसका नाम देव कुमार है। देव खुद को परिषद की कर्मी लता वर्मा का ड्राइवर बता रहा है। खबरों के मुताबिक देव को हिरासत में लेने की खबर सुनकर परिषद कर्मी थाने भी पहुंची थी लेकिन फिर बाद में वहां से निकल गईं। पुलिस फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है क्योंकि मामला विधान परिषदकर्मी से जुड़ा है। पटना से एक गणेश सम्राट की रिपोर्ट