ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 9 साल के बेटे ने दी कॉन्स्टेबल पिता को मुखाग्नि, सभी की आंखे...

9 साल के बेटे ने दी कॉन्स्टेबल पिता को मुखाग्नि, सभी की आंखे हुई नम

03-Feb-2020 10:29 AM

ARWAL :  मुजफ्फरपुर में एएसपी पूर्वी अमितेश कुमार के  बॉडीगार्ड पवन कुमार के खुद के सर्विस राइफल से गोली लग जाने से रविवार की मौत हो गई. रविवार की देर रात 12 बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अरवल के कुरथा थाना इलाके के लारी गांव पहुंचा. जहां उनके परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. 

सोमवार की सुबह पवन कुमार का अंतिम संस्करा लारी के श्मशान घाट पर किया गया. कांस्टेबल पवन कुमार के 9 साल के बेटे अनिवेश कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी. मासूम के हाथों से पिता का अंतिम संस्कार होता देख श्मशान घाट पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयीं.

बता दें कि पवन 19 फरवरी, 2008 को बिहार पुलिस में बहाल हुए थे और 20 दिसंबर, 2018 से उनकी तैनाती मुजफ्फरपुर जिला बल में की गई थी. पवन रविवार की सुबह नौ बजे ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहे थे. बैरक में वे अकेले थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आयी. जैसे ही अन्य जवान अंदर गए तो देखा पवन गिरे पड़े हैं और उनके सिर से खून निकल रहा है. पवन को तुरंत एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.