गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
27-Apr-2023 02:07 PM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमों लालू यादव कल यानी शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। लालू यादव लगभग नौ महीने के बाद वापस पटना लौट रहे हैं। हालांकि, लालू पिछले तीन महीने से दिल्ली में अपनी बेटी मिसा भारती के घर रह रहे थे। लेकिन, अब वो कल बिहार आ रहे हैं। लालू के तबीयत में सुधार के बाद यह बताया जा रहा है कि, वो कल सुबह पटना आ रहे हैं। लालू पटना आने के बाद भी वो कुछ ही लोगों से मुलकात कर सकेंगे।
दरअसल, सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में पिछले वर्ष 5 दिसंबर को लालू प्रसाद का किडनी प्रत्यारोपण किया गया था। उस समय राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दोनों सिंगापुर में मौजूद थे। उसके बाद लगभग ढाई माह तक लालू का इलाज वहीं चला था और 11 फरवरी को लालू भारत वापस आए थे। वहां वो अपनी बेटी मिसा भारती के आवास पर रह रहे थे। इस दौरान भी उनका मिलाना- जुलना बेहद की कम लोगों से हुआ। हालांकि, इस बीच लालू से मिलने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के नेता पहुंचे।
इसके साथ ही आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लालू प्रसाद के साथ मुलाकात की है। इन दोनों की मुलाकात वाली फोटो में लालू प्रसाद ब्लू टीशर्ट और नीले पायजामे में हैं और अखिलेश यादव के साथ बातचीत कर रहे हैं। इन दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई है। वहीं, लालू के कल पटना आगमन को बाहुबली नेता आंनद मोहन की रिहाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गोपालगंज के तत्कालिक डीएम की हत्या में सजायाप्ता आनंद मोहन को आज इस मामले में रिहाई दे दी गयी है। रिहाई के बाद राजनीति गर्म है। इनके रिहाई पर कई तरफ से सवाल भी उठ रहे हैं। इसके बाद कल लालू के बिहार आगमन को भी इनकी रिहाई से जोड़ा जा रहा है। इस बात की सच्चाई आने वाले वक्त में ही मालूम चलेगा।
इधर, नीतीश कुमार के साथ ही साथ अंदुरुनी तरीके से लालू यादव भी भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम भी जारी है। वही वजह है कि लालू समय दर समय विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं से मुलाक़ात करते रहते हैं। इतना ही नहीं बीमार होने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई तरह की सालाह भी देते हैं।