ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / बिहार में 9 अभियोजन पदाधिकारियों ने छोड़ी नौकरी, गृह विभाग ने जारी किया...

बिहार में 9 अभियोजन पदाधिकारियों ने छोड़ी नौकरी, गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखें पूरी लिस्ट

23-Jan-2020 06:03 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के 9 अभियोजन पदाधिकारियों ने सेवा से छुट्टी से ली है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 9 अभियोजन पदाधिकारियों को पद से विरमित किया गया है. जिसमें नालंदा, जहानाबाद, सुपौल, नवादा, बगहा, बिहारशरीफ, अररिया जिलों के अभियोजन अफसर के नाम शामिल हैं.


गृह विभाग की ओर से जारी नोफिकेशन के मुताबिक  बिहारशरीफ नालंदा के सहायक अभियोजन पदाधिकारी रविरंजन कुमार, जहानाबाद के अभियोजन पदाधिकारी चन्दन पासवान, वीरपुर सुपौल के अभियोजन पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार, नवादा के जिला अभियोजन पदाधिकारी रणजीत कुमार चौधरी, बगहा पश्चिम चम्पारण की अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी कुमारी रिंकू, बिहारशरीफ नालंदा की अभियोजन पदाधिकारी कुमारी सावित्री, बगहा पश्चिम चम्पारण की अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मंजूर आलम, अररिया के जिला अभियोजन पदाधिकारी रणधीर कुमार और गया जिले के जिला अभियोजन पदाधिकारी आदित्य कुमार शर्मा को पद से विरमित किया गया है.


विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार अभियोजन सेवा के इन अफसरों को 30वीं न्यायायिक सेवा परियोगता परीक्षा के आधार पर नौकरी मिली थी. उनके क की ओर से अनुरोध से उन्होंने तत्काल प्रभाव से विरमित किया गया है.

news image