ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / वायुसेना की बढ़ी ताकत, दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए एयरफोर्स में शामिल...

वायुसेना की बढ़ी ताकत, दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए एयरफोर्स में शामिल हुए 8 लड़ाकू अपाचे हेलिकॉप्टर

03-Sep-2019 10:22 AM

By 13

PATHANKOT: इंडियन एयरफोर्स की ताकत में और इजाफा हो गया है. दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए वायुसेना ने 8 अमेरिकी अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने आज पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर 8 अपाचे हेलिकॉप्टर को इंडियन एयरफोर्स में शामिल कराया है. आपको बता दें कि 60 फुट ऊंचे और 50 फुट चौड़े अपाचे हेलिकॉप्टर को उड़ाने के लिए 2 पायलट होंगे. अपाचे हेलिकॉप्टर के बड़े विंग को चलाने के लिए 2 इंजन होते हैं, इस वजह से इसकी रफ्तार बहुत ज्यादा है. टू सीटर इस हेलिकॉप्टर में हेलिफायर और स्ट्रिंगर मिसाइलें लगी हुई हैं. इसमें एक सेंसर भी लगा है, जिसकी वजह से ये हेलिकॉप्टर रात में भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है. 365 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने वाले इस हेलिकॉप्टर में 30 ML. की दो गन लगी हुई हैं. इस हेलिकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा है. अपाचे हेलिकॉप्टर का डिजाइन ऐसा है कि इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है. अमेरिका निर्मित ये अपाचे हेलिकॉप्टर AH-64E दुनिया का सबसे एडवांस मल्टी रोल कॉम्बेट हेलिकॉप्टर है और इनका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है. यह मल्टीरोल कॉम्बैट हेलिकॉप्टर हैं. भारत और अमेरिका के बीच सितंबर, 2015 में एक बड़ी डील हुई थी, जिसके तहत 22 हेलिकॉप्टर भारत को मिलने वाले हैं. इससे पहले 27 जुलाई को 4 हेलिकॉप्टर मिल चुके हैं, अब आठ हेलिकॉप्टर आज मिल गये हैं.