ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

7 महीने बाद राजद की प्रदेश कमेटी का हुआ गठन, प्रदेश पदाधिकारियों और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों में बड़े पैमाने पर फेरबदल, देखिये किन्हें मिली जिम्मेवारी

7 महीने बाद राजद की प्रदेश कमेटी का हुआ गठन, प्रदेश पदाधिकारियों और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों में बड़े पैमाने पर फेरबदल, देखिये किन्हें मिली जिम्मेवारी

25-Apr-2023 03:23 PM

By First Bihar

PATNA: 7 महीने के इंतजार के बाद राजद की प्रदेश कमेटी का गठन कर दिया गया है. पिछले साल सितंबर में ही जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने थे. 7 महीने बाद आज उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है. राजद की पुरानी कमेटी में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है.


राजद ने अपने प्रदेश प्रधान महासचिव पद की जिम्मेवारी विधायक रणविजय साहू को दी है. पहले इस पद पर आलोक मेहता हुआ करते थे. इसके आलावा 18 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें पूर्व विधान पार्षद डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल,  अशोक कुमार सिंह,  शिवचन्द्र राम, श्री सुरेश पासवान,  शोभा प्रकाश कुशवाहा,  पूर्व विधायक  विनोद कुमार यादवेन्दु, सिपाही लाल महतो, पूर्व विधायक डॉ अनिल हनी, सीताशरण बिन्द, मो0 मुजफ्फर हुसैन राही, पूर्व सांसद राजेश कुमार मांझी, विधायक भूदेव चैधरी, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार मंडल, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय और मधु मंजरी का नाम शामिल हैं. इन सभी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. 


राजद ने मो0 कामरान को पार्टी का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया है. वहीं, महिला, युवा और छात्र राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है. रितु जायसवाल को महिला राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. राजेश यादव को युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है. गगन कुमार को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.