ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर

बिहार के 6 यूनिवर्सिटी में VC की नियुक्ति, राजभवन ने जारी किया आदेश

23-Jan-2024 09:07 PM

By Srikant Rai

PATNA: बिहार के 6 यूनिवर्सिटी में VC की नियुक्ति कर दी गयी है। इसे लेकर राजभवन से आदेश भी जारी किया जा चुका है। बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सर्च कमिटी की अनुशंसा के आलोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विमर्श के बाद राज्य के 6 यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति कर दी है। इसे लेकर राजभवन से आदेश जारी किया गया है। 


प्रो॰ दिनेश चन्द्र राय  बने बी॰आर॰ए॰ बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति, प्रो॰ परमेन्द्र कुमार बाजपेयी बने जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति, प्रो॰ शरद कुमार यादव बने आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति, प्रो॰ संजय कुमार चौधरी बने एल॰एन॰ मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति, प्रो॰ लक्ष्मी निवास पाण्डेय बने के॰एस॰डी॰ संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति, प्रो॰ बिमलेन्दु शेखर झा बनाए गये बी॰एन॰ मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति।


ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत विभागाध्यक्ष एवं पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. विमलेन्दु शेखर झा भूपेंद्र मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के नए कुलपति बनाए गए हैं। इस बावत राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेशानुसार मंगलवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉ‌बर्ट एल. चोंग्थू ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना को सचिवालय, राजभवन,‌ पटना की अधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों का होगा। 


उप कुलसचिव स्थापना डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि प्रो. झा बीएनएमयू के 27वें कुलपति होंगे। आप प्रो. राजनाथ यादव (पूर्णिया) का स्थान लेंगे, जो 21 सितंबर, 2023 से बीएनएमयू के कुलपति के प्रभार में हैं। इसके पूर्व 21 सितंबर, 2021 से 20 सितंबर, 2023 तक प्रो. आर. के. पी. रमण स्थायी कुलपति रहे।

news image