ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
02-Mar-2022 10:14 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास के दिनारा बिक्रमगंज स्टेट हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बीडीओ की गाड़ी ने एक बच्ची को कुचल डाला। घटना के बाद दिनारा के बीडीओ संजय कुमार दास अपने ड्राइवर के साथ मौके से भाग निकले। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत बिगड़ता देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि थाने से घटनास्थल की दूरी महज 200 मीटर है जहां यह घटना हुई है। गंभीर रुप से घायल बच्ची की पहचान दिनारा निवासी अखिलेश सिंह की बेटी पलक के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि बच्ची जब वहां से गुजर रही थी तभी बीडीओ साहब की गाड़ी तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर बच्ची को कुचलते हुई वहां से निकल गयी।
गाड़ी पर ड्राइवर के साथ बीडीओ भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने बीडीओ की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित बच्ची के परिजनों की तरफ से अब तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।