ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

दारोगा समेत 5 पुलिवाले सस्पेंड, कोरोना संकट में ड्यूटी से थे गायब

दारोगा समेत 5 पुलिवाले सस्पेंड, कोरोना संकट में ड्यूटी से थे गायब

25-Apr-2020 10:19 PM

KAIMUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना महामारी में लापरवाही के बीच पुलसीवालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. दारोगा समेत 5 पुलिसवालों के ऊपर गाज गिरी है. कैमूर में ड्यूटी से गायब रहने के कारण एसपी ने एक बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान ने बड़ा एक्शन लेते हुए दारोगा समेत 5 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है. जिसमें दो ऐसे पुलिसवाले शामिल हैं, जिनकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इनलोगों ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संकट में बड़ी गलती की है. 



11 पुलिसकर्मी आइसोलेट
इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर जुड़ी हुई है. इसी जिले में दारोगा और महिला सिपाही समेत 3 पुलिकर्मियों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. जिसमें सस्पेंड होने वाले दारोगा और एक सिपाही शामिल है. जबकि महिला सिपाही अभी सस्पेंड नहीं हुई है. कैमूर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन के बीच कैमूर के 124 पुलिस पदाधिकारी और सिपाही जिले से बाहर गए हुए थे. इसी बीच 20 अप्रैल को सूचना मिली कि कुछ पुलिसकर्मी बिना परमिशन के जिले से गायब हैं. फिर उनके मोबाइल लोकेशन से सबको बुलाया गया. जिसमें से 11 लोगों को आइसोलेट कर के रखा गया.


दारोगा समेत 3 पुलिकर्मियों पॉजिटिव
कैमूर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिसकर्मियों के स्वाब कोरोना जांच के लिए भेजा गया था. जिसमें से एक दरोगा और दो सिपाहियों की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव दारोगा 16 अप्रैल से ही कोर्ट ड्यूटी से अचानक गायब हो गए थे. छपरा अपने घर चले गए थे. महिला सिपाही बेगूसराय से 22 अप्रैल को भभुआ लौटी थी. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दूसरा पॉजिटिव सिपाही 19 अप्रैल से ही छपरा अपने घर भाग गया था. छपरा में अपनी पत्नी से मिलने की बात सामने आ रही है. इस कोरोना संकट में पुलिसवालों की इतनी बड़ी लापरवाही या गलती का खामियाजा कई लोगों को भुगतना पड़ सकता है.