ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
26-Oct-2022 01:30 PM
By RANJAN
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां करगहर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है। मृतकों में दो युवक सगे भाई बताये जा रहे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वहीं इलाके में हड़कंप का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार बड़की खरारी निवासी अर्जुन पासवान के दो बेटे बुद्धू पासवान और चंदन पासवान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है जबकि उसी गांव के धनंजय सिंह और संजय सिंह की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसके अलावा बगल के गांव बभनी पहाड़ी में मनीष सिंह नामक एक युवक की मौत हो गई है। मृतकों में 4 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है जबकि एक मृतक के शव के दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई है।
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ अन्य लोग भी बीमार है। जिनका इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। एक के बात एक हुई मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल पा रही है लेकिन दो बेटो को खोने वाले पिता अर्जुन पासवान का कहना है कि उसके दोनों पुत्रों की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। जबकि मनीष सिंह के पिता का कहना है कि उसके पुत्र की मौत पेट और कमर में असहनीय दर्द के बाद आंख की रोशनी चले जाने के कारण हुई है।
मृतक मनीष के पिता जगदीश सिंह कहते हैं कि कभी-कभी वह शराब का सेवन किया करता था लेकिन मौत कैसे हुई इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता जता रही है जबकि इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। हालांकि यह जांच का विषय है कि 24 घंटे के भीतर इतने लोगों की मौत कैसे हुई?