Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
20-Mar-2021 04:11 PM
PATNA: प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख के इनामी नक्सली रामबाबू राम और उसके परिजनों के नाम पर बनाए गए 40 लाख से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। नक्सली रामबाबू राम पर बिहार के कई थानों में 28 मामले दर्ज हैं। पूर्वी चंपारण सहित बिहार के कई जिलों में रामबाबू का बोलबाला है। बताया जाता है कि रामबाबू उर्फ राजन उर्फ प्रहार उर्फ निखिल प्रतिबंधित (माओवादी) संगठन का सक्रिय सदस्य है। जिस पर कुल 28 मामले दर्ज हैं।
इनामी नक्सली रामबाबू राम ने लेवी और रंगदारी वसूलकर अवैध संपत्ति अर्जित की है। रामबाबू ने परिवार के सदस्यों के नाम से भी कई जगहों पर जमीन खरीदी गई और मकान भी बनाया गया है। मोतिहारी के मधुबन, चकिया और शिवहर में उसका जमीन और मकान भी है जिसकी कीमत चालीस लाख से अधिक बतायी जा रही है। कार्रवाई करते हुए जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है।
नक्सली रामबाबू की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है। दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकार द्वारा 6 महीने के भीतर सुनवाई की जाएगी। ईडी की कार्रवाई पर यदि मुहर लगी तो नक्सली रामबाबू की संपत्तियों को कब्जे में लिया जाएगा। आपको बता दे कि इससे पूर्व भी कई नक्सली कमांडरों की संपत्ति ईडी ने जब्त की है और इस बार इनामी नक्सली रामबाबू पर ईडी ने शिकंजा कसा है।