ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 5 दिसंबर को नीतीश के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, मांझी ने देशभर के...

5 दिसंबर को नीतीश के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, मांझी ने देशभर के दलित सांसदों को जंतर-मंतर बुलाया

04-Dec-2023 10:05 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी कल दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर उन्होंने देश के तमाम दलित सांसदों को पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया है। दरअसल पिछले दिनों बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस बात से जीतन राम मांझी काफी आहत हैं। उन्होंने इसे दलितों के ऊपर प्रहार बताया है। 


उन्होंने बताया कि आज एक बड़ा प्रश्न हम लोगों के समक्ष जस का तस खड़ा दिखाई दे रहा है। आजादी के 76 वर्षों के बाद भी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के द्वारा संविधान में अधिकार देने के बावजूद बाबा साहब के लोगों को अपमान झेलना पड़ रहा है। जीतन राम मांझी ने कहा कि आप सबों के संज्ञान में होगा कि बिहार विधानसभा दशम सत्र दिनांक-09.11.2023 को द्वितीय पाली में अनुसूचित जाति/ जनजाति आरक्षण के संदर्भ में अपनी बात रखना प्रारंभ ही किया था कि उसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार विधानसभा में जिस तरह से मेरे ऊपर अपमाजनक शब्दों का इस्तेमाल और सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया उसको किस रूप में देखा जाय? 


उसके एक दिन पहले बिहार विधानसभा में ही महिलाओं के प्रति गंदी मानसिकता से अभद्र बात उनके द्वारा की गई यह भी आपके संज्ञान में होगा। तत्पश्चात बिहार सरकार के माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग रत्नेश सदा जी के साथ उनकी ही पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'भीम संसद' में उसी तरह का व्यवहार नीतीश कुमार के द्वारा की गई। उनके ऐसे व्यवहार और फिर उनके साथ के लोगों की चुप्पी बेहद खेदजनक प्रतीत होता है। 


खासतौर पर जो I.N.D.I. A गठबंधन के शीर्ष नेताओं की चुप्पी है वह बहुत ही चिंताजनक है। ऐसा लगता है कि इस मुद्दे पर उन सबों की सहमति है। इसलिए आवश्यकता महसूस कर रहा हूँ कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों को जनता के बीच और हमारे पूर्वजों, जिनके बल पर हमको सदियों से झेल रहे ऐसे सामाजिक दंश से मुक्ति मिली उनके बीच जाऊँ। 


इसी कड़ी में दिनाक 05-12-2023 (मंगलवार) को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की समाधिस्थल "राजघाट" पर सुबह 10 बजे पूर्वाहन पर प्रार्थना करके 11:00 बजे पूर्वाहन से जंतर मंतर पर एक धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अत: आपसे भी अनुरोध है कि इस मुद्दे पर दलीय भावनाओं से ऊपर उठकर बाबा साहब के लोगों और देश की महिलाओं के सम्मान की रक्षा हेतू अपना समर्थन देने का विचार करेंगे। ताकि हम ऐसे मानसिकता वाले लोगों को एक माकूल जबाब भी दे सकें एवं अनुसूचित जाति-जनजाति एवं समस्त महिलाओं के आत्मसम्मान को जागृत रख सकें एवं संबल प्रदान कर सके।