मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
18-Dec-2020 01:23 PM
ARARIYA : पांच करोड़ के सरकारी अनाज गबन मामले में पिछले चार सालों से फरार चल रहे रानीगंज एसएफसी के तत्कालीन बीसीओ प्रभाष चंद्र सिंह को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. सूचना के अनुसार उनकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के कसघिगी थाना क्षेत्र स्थित टुन्नी थिब्बी गांव से की गई है. गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन बीसीओ को रानीगंज थाना लाया गया है और उनसे पूछताछ की गई. कागजी कार्रवाई पूरी कर लेने के बाद उनके न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए अपराध इकाई के इंस्पेक्टर ने बताया कि साल 2016 में रानीगंज एसएफसी गोदाम में क्षमता के अधिक अनाज रखने के मामले में रानीगंज थाना में तत्कालीन बीसीओ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. छानबीन में 12 हजार आठ सौ क्विंटल चावल और 840 क्विंटल गेंहू गोदाम में पाया गया था. इस घोटाले में खास बात यह कि रानीगंज एसएफसी गोदाम मात्र पांच हजार एमटी की क्षमता का है, जबकि इसमें 20 हजार एमटी खाद्यान्न रखा हुआ था.
मामले में तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल के बयान पर रानीगंज थाना में सहकारिता पदाधिकारी प्रभाष चंद्र सिंह, तत्कालीन सीएमआर प्रभारी नवीन कुमार, परिवहन अभिकर्ता उमेश यादव व पैक्स अध्यक्ष नाथनेश्वर सिंह पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अन्य अभियुक्तों को बेल मिल गयी थी लेकिन सहकारिता पदाधिकारी फरार चल रहे थे।