BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
05-Oct-2020 12:53 PM
By Pranay Raj
NALANDA : बिहारशरीफ के दीपनगर थाना इलाके के साठोपुर पुल के समीप पिछले 3 अक्टूबर को बाइक समेत पंचाने नदी में डूबे युवक का शव 48 घंटे बाद गोताखोर की मदद से पुलिस ने सोमवार को बरामद किया. मृतक चंडी थाना क्षेत्र के मेहंदी बिगहा गांव निवासी कमलदेव पासवान के पुत्र सुधीर कुमार हैं. शव मिलते ही परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर देवीसराय चौक के समीप एनएच 20 बिहारशरीफ पटना मार्ग को जाम कर दिया.
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ करते हुए शीशे तोड़ डाले. जख्मी नूरसराय निवासी पिंटू तांती के पुत्र धर्मपाल कुमार का इलाज कराया जा रहा है. थानाध्यक्ष मो. मुस्ताक अहमद ने बताया कि पिछले 3 अक्टूबर को धर्मपाल और सुधीर अपने रिश्तेदार से मिलकर चंडी जा रहा था. इसी बीच कोसुक पुल के समीप उसकी बाइक से साईकल सवार की टक्कर हो गयी. टक्कर होने के बाद सुधीर अनियंत्रित होकर पंचाने नदी में जा गिरा. जबकि धर्मपाल जख्मी हो गया था. नदी में गिरने के बाद पानी के तेज बहाव में सुधीर डूब गया. दो दिनों से उसे रेस्क्यू किया जा रहा था. आज अहले सुबह उसका शव छहलाता हुआ मिला.
इधर जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मो. मुस्ताक अहमद ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया, तब जाकर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया. जाम हटाने के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया है.