Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Road Accident : माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा: बक्सर–मोकामा में सड़क दुर्घटनाओं में 7 की मौत, पटना गंगा घाट पर 2 श्रद्धालु डूबे Bihar RERA : बिहार रेरा ने प्रोजेक्ट निबंधन प्रक्रिया को बनाया आसान, अब ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे बिल्डर Bihar budget 2026 : पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर, बजट 2026 में बिहार को और क्या मिला? जानें पूरी जानकारी Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता-महंगा ? आज से इन चीजों के बढ़ेंगे दाम, देखें पूरी लिस्ट Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने बताया, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; सरकार इन कामों पर दे रही अधिक ध्यान New tax rules : इनकम टैक्स एक्ट 2025: नए नियम 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा घोषित; मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर छूट Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल
07-Nov-2023 01:57 PM
By First Bihar
PATNA : नीतीश सरकार ने बिहार विधानसभा में जाति एवं आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की करीब एक तिहाई आबादी गरीब है।जबकि, राज्य के 34.13 फीसदी परिवारों की मासिक आय महज 6 हजार रुपये है। सरकार ने इन्हें गरीबी की श्रेणी में डाला है। ऐसे में सरकार ने जो डाटा जारी किया है। इसको लेकर अब सबसे पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और एनडीए के सहयोगी मांझी ने बड़ा सवाल उठाया है।
जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर लिखा है, यदि नीतीश -तेजस्वी सरकार को जातीय गणना करवानी तो फिर काजगी लिफाफेबाजी क्यों कर रहे हैं। इससे उन्हें क्या फायदा मिलने वाला है? इसके आलावा मांझी ने राज्य सरकार से सवाल पूछते हुए सीधा हमला बोला है। मांझी ने अपने ट्विटर हेंडल (x ) पर लिखा है कि - वाह रे जातिगत जनगणना। सूबे के 45.54% मुसहर अमीर हैं, 46.45% भुईयां अमीर हैं? साहब सूबे के किसी एक प्रखंड में 100 मुसहर या भूईयां परिवारों की सूची दे दिजिए जो अमीर हैं? आप चाचा भतीजा को जब जनगणना करना था तो फिर कागजी लिफाफेबाजी क्यों?सूबे में “जनगणना” के बहाने खजाने की लूट हुई है।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि - बिहार सरकार मानती है" जिस परिवार की आय प्रति दिन 200₹ है वह परिवार गरीब नहीं है" गरीबी का इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता। माना कि एक परिवार में 5 सदस्य हैं तो सरकार के हिसाब से परिवार का एक सदस्य को 40₹ में दिन गुजारना है। चाचा-भतीजा जी 40₹ में कोई व्यक्ति दिन भर गुजारा कर सकता है?
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में 6000 रुपये तक 34.13% फीसदी है। 6000 से 10 हजार तक 29.61% है। इसके साथ ही 10 हजार से 20 हजार तक 18.06% है। इसके साथ ही 20 हजार से 50 हजार तक 9.83% है। इसके साथ ही 50 हजार से अधिक आमदनी वाले लोग 3.90% है। जबकि आय की जानकारी नहीं देने वाले परिवार 4.47% है।
वहीं, सरकार के तरफ से पेश जातिवार गरीबी के आंकड़े के मुताबिक दुसाध, धारी, धरही 39% चमार,मोची 42%, मुसहर 54%.पान, सवासी, पानर 36%,पासी 38%,धोबी, रजक 35%, भुइय 53 %, चौपाल 39%,यादव 35%, कुशवाहा, कोइरी 34%, कुर्मी 30%, बनिया 24%, ब्राह्मण 25.32%,भूमिहार 27.58%, राजपूत 24.89%, कायस्थ 13.83% शेख 25.84%, पठान (खान17.61%, तेली 29.87%,मल्लाह 34.56%, कानू 32.99% धानुक 34.35%, नोनिया 35.88%, चंद्रवंशी (कहार) 34.08%, नाई 38.37%,बढ़ई 27.71% और प्रजापति (कुम्हार) 33.39 है।
आपको बताते चलें कि, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नीतीश सरकार ने हालिया जाति गणना सर्वे की रिपोर्ट सदन की पटल पर रखी। मंगलवार को सरकार ने जाति के साथ ही आर्थिक आधारित गणना के आंकड़े भी जारी किए। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कुल 2.76 करोड़ परिवारों की गणना हुई है। इसमें से 94.42 लाख यानी 34.13 फीसदी परिवार ऐसे हैं, जो मुफलिसी में अपना जीवन काट रहे हैं।