बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
08-Dec-2022 11:30 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों कोई भी हर्ष के मौके पर आतिशबाजी के साथ ही साथ गोलीबारी की बातें भी आम हो गई। लेकिन, यही आम बात उस समय खास हो जाती है जब इससे किसी की जान जाने की नौबत आन पड़ती है। अब ऐसा ही एक मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। यहां हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लग गई है।
दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिले में वीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में हनुमान चौक पर गोली लगने से एक चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल की पहचान बीरबल कुमार के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पकड़ी हनुमान दूध समिति चौक के पास तीन अलग-अलग शादियों के डीजे बज रहे थे। इस बीच किसी ने अचानक हर्ष फायरिंग कर दी, जिसकी गोली सीधे जाकर बच्चे के दाहिने पैर के पिछले हिस्से में जा लगी और उसके पैर में छेद करते हुए बाहर निकल गई। गोली बच्चे के पैर के मांस को चीरते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद बच्चे के परिजनों द्वारा आनन- फानन में उसका इलाज कराया गया। जिसके बाद अब बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है।
इधर, इस घटना की सुचना मिलने पर पहुंची वीरपुर थाने की पुलिस द्वारा इस बात की तहकीकात जारी है कि फायरिंग किसके द्वारा की गई थी और अचानक से गोली चलाने की मुख्य वजह क्या है। फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से स्थानीय लोग भी परहेज कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने बाहरी अपराधियों द्वारा गोली चलाने की बात कही है। जबकि कुछ लोग इसे हर्ष फायरिंग की घटना बता रहे हैं।
वहीं, इस मामले में वीरपुर थाना के बसंत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा जांच की गई है। फिलहाल स्थानीय लोग घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।