ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

4 पुलिसवाले सस्पेंड, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

20-Sep-2020 05:01 PM

ARA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. बिहार पुलिस अपराध पर नकेल कसने में जुटी हुई है. वहीं दूसरी ओर पुलिसवालों की लापरवाही और घूसखोरी के भी मामले सामने आ रहे हैं. रिश्वतखोरी के आरोप में आरा के 4 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है. भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने कड़ा एक्शन लिया है. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप व्याप्त हो गया है.


पटना-आरा के बीच कोईलवर पुल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस कप्तान हर किशोर राय ने यह कड़ा एक्शन लिया है.  ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात चार जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जबकि अवैध वसूली में संलिप्त दो दलालों को गिरफ्तार कर लिया गया है.


एसपी ने पकड़े गए दलालों पर एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है. सोशल मीडिया पर अवैध वसूली संबंधी जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें कोईलवर पुल पर ड्यूटी पर तैनात जवानों की मिली भगत से वसूली किए जाने संबंधी आरोप लगाया गया गया है. इधर, जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें आने-जाने वाले ट्रकों से पैसा वसूलता दो दलालों का चेहरा भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है.