ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोग सहित 4 की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल

21-Aug-2019 04:39 PM

By 3

SHEKHPURA: जिले के अरियरी थाना इलाके के धनौल गांव में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोंगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा है. शव को पटेल चौक पर रखकर परीजनों ने सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खबर के मुताबिक अरियरी थाना के धनौल गांव में बर्तन धोने के दौरान बिजली का टोका मंजू देवी के शरीर पर गिर गया. जिसे बचाने के दौरान उसके पति और देवर करंट की चपेट में आ गया. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं दूसरी घटना शेखोपुरसराय प्रखण्ड के शेखोपुर बाजार की है. जहां करंट लगने से 45 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई. मृतक नालन्दा के इसुआ का रहनेवाला था, जो अपने ससुराल में रहकर खेती करता था. शेखपुरा से छोटू की रिपोर्ट