BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
25-Aug-2021 01:44 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चार नई सड़कों का उद्घाटन किया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीतीश कुमार ने इन नई सड़कों का उद्घाटन किया. नीतीश कुमार ने इस दौरान अपने संबोधन में बिहार के पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि आज बिहार पूरी तौर पर बदल चुका है. राज्य में लोगों का एक जगह से दूसरी जगह जाना कितना आसान हुआ है यह सभी को मालूम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सड़कें विकास का पैमाना होती हैं और बिहार के अंदर अब सड़कों के जरिए विकास को देखा जा सकता है. नीतीश कुमार ने इसके लिए केंद्र सरकार की भी सराहना की.
बता दें कि बिहार के लोगों को आज चार नई सड़कों की सौगात मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के तीन राज्य उच्च पथ और एक बाईपास का उद्घाटन किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाले इस समारोह की तैयारी बिहार राज्य पथ विकास निगम ने की. इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
बुधवार को बिहिया-जगदीशपुर पीरो बिहटा राज्य उच्च पथ संख्या 102 का लोकार्पण हुआ. यह सड़क भोजपुर जिले में है. पटना-बक्सर 4 लेन सड़क से सोन नदी के पश्चिमी किनारे आकर दनवार बिहटा में मिलता है, जहां से नासरीगंज दाउदनगर पुल के माध्यम से मगध प्रमंडल क्षेत्र की कनेक्टिविटी होती है. 54 किमी से लंबी इस सड़क की लागत 504.208 करोड़ है. इसे दो लेन में 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है.
दूसरी सड़क अमरपुर-अकबरनगरएसएच 85 है. यह सड़क भागलपुर, मुंगेर और बांका की यातायात में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी. 10 मीटर चौड़े इस दो लेन सड़क की लंबाई 29.3 किमी तो लागत 220.719 करोड़ है. अकबरनगर के पास में सुल्तानगंज से अगुआनी घाट पर नया गंगापुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है. उसके बन जाने के बाद इस सड़क के माध्यम से उत्तर बिहार की सुगम संपर्कता स्थापित हो सकेगी.
तीसरी सड़क घोघा पंजवारा एसएच 84 है. भागलपुर एवं बांका के लिए उपयोगी इस राज्य उच्च पथ की लंबाई 41.11 किमी है। इसके बन जाने से यह भागलपुर शहर के बाहरी बाईपास की तरह भी काम करेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस चौथी सड़क का उद्घाटन किया वह बिहारीगंज बाईपास उदाकिशुनगंज मधेपुरा एवं सुपौल जिलों के लिए बड़ी राहत है. उदाकिशुनगंज- वीरपुर एसएच 91 के तहत 4.55 किमी लंबे बिहारीगंज बाईपास का निर्माण हुआ है. उदाकिशुनगंज से भटगामा होते हुए विजयघाट पुल के माध्यम से के नवगछिया तक की संपर्कता सुनिश्चित करने को एसएच-58 का 10 मीटर चौड़ीकरण अक्टूबर में पूरा हो जाएगा.