हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Jan-2022 04:26 PM
DESK: पश्चिम चंपारण के एक युवक की शादी चार महीने बाद थी। शादी पूर्वी चंपारण की रहने वाली युवती से मई महीने में होनी थी। लेकिन बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जब युवक को लॉकडाउन की आशंका सताने लगी। तब दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला लिया। फिर क्या था वह लड़की के घर पहुंच गया और उसे भगाकर अपने घर ले आया।
लॉकडाउन की आशंका को देखते हुए युवक को यह लगा कि कही उसकी शादी कैंसिल ना हो जाए। उसकी शादी चार महीने बाद मई में थी लेकिन दोनों इंतजार के लिए तैयार नहीं थे। युवक अपनी होने वाली पत्नी को घर से भगाकर अपने घर पर लाया। जिसे देख परिजन भी हैरान रह गये। दोनों की शादी परिवार की सहमति से करा दी गयी। खरमाम में हुए इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
बताया जाता है कि पश्चिम चंपारण के बैरिया निवासी बीरा मुखिया के बेटे विकास कुमार की शादी पूर्वी चंपारण जिले के रमगढ़वा थाना क्षेत्र के अधकपरिया गांव निवासी विश्वनाथ मुखिया की बेटी पूजा कुमारी से तय हुई थी। शादी की तिथि तय हो गयी थी। चार महीने बाद यानी मई में दोनों की शादी होने वाली थी। इसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गयी थी।
इस दौरान लड़का विकास और लड़की पूजा के बीच मोबाइल पर बातचीत भी होने लगी। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने लगे। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मई तक इंतजार करना मुश्किल हो गया। तभी इसी दौरान कोरोना का संक्रमण भी तेज हो गया। युवक को लगा कि कही लॉकडाउन ना लग जाए जिसके कारण शादी भी कैंसिल ना करनी पड़े।
जिसके बाद युवक ने फैसला लिया कि वह इसी महीने शादी करेगा। लड़की को घर से भगाकर वह अपने घर पहुंचा जहां परिवार की रजामंदी के बाद दोनों की शादी सोमवार को करा दी गयी। शादी के बाद युवक ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही थी। ऐसे में लॉकडाउन लगने की आशंका भी बढ़ गई थी। लॉकडाउन लगने की स्थिति में इस साल शादी नहीं हो पाएगी। इसी बात को देखते हुए हमने यह फैसला लिया।