गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Dec-2023 05:47 PM
By First Bihar
PATNA: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी ने बिहार के प्रवासी मजदूरों का मामला उठाया। बीजेपी सांसद ने सदन को बताया कि नीतीश सरकार की नाकामी के कारण बिहार से अबतक चार करोड़ लोग बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों का रूख कर चुके हैं।
लोकसभा में रुडी ने कहा कि बिहार की सरकार ने जातीय गणना के आधार पर सिर्फ वोट की राजनीति की है। बिहार के लोगों को उसे कोई चिंता नहीं है। आज देश के किसी भी हिस्से में बड़ा हादसा होता है तो उसमें मरने वाले बिहारी ही होते हैं। अबतक जितने भी हादसों में लोगों की जाने गईं उसमें कोई न कोई बिहारी जरूर रहा है।
उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक बिहार के मजदूर काम कर रहे हैं। बिहार के लोग कश्मीर में आतंकियों की गोली के शिकार हो रहे हैं लेकिन बिहार सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं है। राज्य की 14 करोड़ की आबादी में से 4 करोड़ लोग बिहार छोड़ कर पलायन कर गए हैं और दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। 4 करोड़ में से 3 करोड़ वो लोग हैं, जिनकी जातीय गणना कराई जाती है और बिहार की सरकार वोट की राजनीति करती है।
बता दें कि कर्नाटक के विजयपुरा के औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में मशीन के क्षतिग्रस्त होने से कई मजदूर 100 टन मक्के के ढेर के नीचे दब गये थे और दम घुटने से सभी की मौत हो गयी थी। मरने वालों में सात मजदूर बिहार के रहने वाले थे। रुडी ने मृतक मजदूरों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग बिहार सरकार से की है।