ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / 36 साल बाद भी फिर काली पांडेय की चर्चा : कांग्रेस ने सदस्य...

36 साल बाद भी फिर काली पांडेय की चर्चा : कांग्रेस ने सदस्य बनाने से पहले टिकट दे दिया

14-Oct-2020 09:02 PM

GOPALGANJ : गोपालगंज के जिस काली पांडेय की 36 साल पहले पूरे देश में चर्चा हुई थी, वे फिर इस बार चर्चे में हैं. कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव में काली पांडेय को टिकट दे दिया है. दिलचस्प बात ये है कि काली पांडेय़ कांग्रेस पार्टी के सदस्य बाद में बने, पार्टी ने उन्हें टिकट पहले दे दिया. आज कांग्रेस में शामिल होने से पहले काली पांडेय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे.


सोमवार को टिकट मिला, बुधवार को पार्टी की सदस्यता
ये वही काली पांडेय हैं जो 1980 के दशक में पूरे देश में चर्चा का विषय बन गये थे. 1984 के लोकसभा चुनाव में देश भर में कांग्रेस की लहर थी लेकिन काली पांडेय गोपालगंज से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते और सांसद बन गये. कहा जाता है कि उस वक्त की एक चर्चित फिल्म प्रतिघात काली पांडेय पर ही बनी थी. उसमें विलेन की भूमिका काली पांडेय जैसी ही थी. हालांकि बाद में उनका जलवा घटता गया. कई पार्टियों से होते हुए वे लोक जनशक्ति पार्टी में पहुंचे थे और पिछले कई सालों से लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव थे.


काली पांडेय बुधवार को लोजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये. लेकिन मंगलवार को ही उन्होंने गोपालगंज के कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया था. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया था. सोमवार को ही कांग्रेस का सिम्बल उन्हें मिल गया था. यानि कांग्रेस ने काली पांडेय को पार्टी में शामिल कराने के दो दिन पहले ही पार्टी का टिकट दे दिया था.


दरअसल काली पांडेय मंगलवार को कुचायकोट विधानसभा सीट से अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचे तो उनके समर्थकों की गाडि़यों पर लोक जनशक्ति पार्टी की बजाए कांग्रेस का झंडा देखकर हर कोई चौंक गया था. काली पांडेय ने अपना नामांकन भी कांग्रेस प्रत्‍याशी के रूप में ही किया. हैरान पत्रकारों ने नामांकन कर निकले काली पांडेय से पूछा कि उनकी गाड़ी पर कांग्रेस का झंडा क्यों है तो काली पांडेय खामोश रह गये. बुधवार को दिल्ली जाकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया.


कांग्रेस में आए काली पांडेय ने कांग्रेस को अपना घर बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनका घर रहा है और वे अपने घर लौट कर चले आये हैं. वैसे काली पांडेय ने 2015 का विधानसभा चुनाव लोजपा के टिकट पर लड़ा था. जेडीयू के अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने उन्हें करीब 3500 वोटों से हराया था. इस दफे फिर काली पांडेय का मुकाबला पप्पू पांडेय से ही होगा जो जेडीयू के प्रत्याशी हैं.