Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
04-May-2022 12:26 PM
BHAGALPUR: बिहार में इन दिनों शादी समारोह का सीजन चल रहा है, लेकिन जिले में एक ऐसी भी शादी हुई है, जिसमें बिन बुलाए ही हजारों की संख्या में लोग शामिल हो गए। जयमाला के दौरान स्टेज पर लोगों के आने का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा था। इस अद्भुत शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
दरअसल, यह शादी इसलिए अनोखी है क्योंकि 36 इंच के मुन्ना को उसकी जीवनसाथी के रूप में 34 इंच की ममता मिल गई। ममता के साथ मुन्ना की ऐसी जोड़ी लोगो ने पहले कभी नहीं देखी थी। वहीं, इस जोड़ी को देखते हुए डीजे ने 'रब ने बना दी जोड़ी' गाना बजा दिया। मुन्ना और ममता की जोड़ी अब सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह अनोखी शादी नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी ममता कुमारी 24वर्षी की थी। ममता ने मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के बेटे मुन्ना भारती 26वर्षी के साथ सात फेरे लिया है। इस शादी समारोह में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।
वहीं, दूल्हा-दुल्हन के छोटे कद ने शादी को अनोखा बना दिया था। इस जोड़ी को लोग देखते हुए यही कहते थक नहीं रहे थे कि मानो किसी गुड्डा-गुड़िया की शादी हो रही हो। शादी में शामिल हुए लोगो ने कहना कि भगवान ऊपर से हर किसी की जोड़ी बनाकर भेजता है, जो आज चरितार्थ भी हो गया है। लोगो ने इस अनोखे जोड़े को आशीर्वाद भी दिया।